पलक मुछाल ने अलीगढ़ में अमर उजाला म्युजिकल नाइट में बताया कि उनके नेक मकसद को पूरा करने में अमर उजाला ने सहयोग दिया है। अमर उजाला ने मंच देकर न सिर्फ उनकी पहल को लोगों तक पहुंचाया, बल्कि समाज को भी संगीत के जरिए सेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “संगीत मेरे लिए सिर्फ कॅरिअर नहीं, एक साधना है। जब कोई बच्चा सर्जरी के बाद मुस्कुराता है, तो लगता है मेरी आवाज ने सच में कोई काम किया।