प्रसाद में मिलावट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से एसवी कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में समस्त हिंदू समाज का आह्वान किया गया था। इस जन आक्रोश रैली और धरना-प्रदर्शन में अलीगढ़ विभाग के हाथरस जिले से भी बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे हुए थे। इसमें महानगर, खैर, अतरौली के भी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वाह्न 11:30 बजे कॉलेज का क्रीड़ा परिसर खचाखच भर चुका था। हर तरफ बस भगवा ही भगवा लहरा रहा था।