अलीगढ़ एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि 19 जनवरी को थाना हरदुआगंज अंतर्गत एक नाबालिग आरोपी ने अपने ही एक दोस्त को घायल कर दिया। घायल कोउपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर फायर किए। नाबालिग आरोपी के गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।