श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच अलीगढ़ की महिलाओं के हाथों से सजी-धजी लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की आकर्षक मूर्तियां न केवल स्थानीय बाजार में लोगों को लुभा रही हैं, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, जयपुर और मथुरा सहित कई शहरों तक अपनी पहचान बना रही हैं। गीता शर्मा पिछले दो वर्षों से लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की मूर्तियों का आकर्षक शृंगार कर उन्हें नया स्वरूप दे रही हैं। जन्माष्टमी से दो-तीन माह पहले ही उनके घर में मूर्तियों को सजाने का काम शुरू हो जाता है। रंग-बिरंगे कलरों और वस्त्र, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार की गई ये मूर्तियां श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं।