जनपद फिरोजाबाद कोर्ट से अपराधिक मामले में वांछित महिला को फिरोजाबाद पुलिस अलीगढ़ में पकड़ने आई। विरोध करते हुए महिला ने स्वयं झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस से हुई नोकझोंक भी हुई। मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित राधारमण गौशाला के बाहर डेरा जमाए हुए बंजारों का है।