अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव खुसावली निवासी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार को लेकर गांव ताजपुर रसूल पुर में किराये के मकान पर रहते हैं। 13 जनवरी की शाम को वीरेंद्र सिंह मजदूरी कर घर आया। पत्नी वीरेंद्र को खाना देने लगी। वीरेंद्र सिंह की 11 माह की पुत्री मुस्कान चारपाई पर खेल रही थी। अचानक उसने अलमारी में रखे गर्म दूध के भगोने में हाथ मार दिया। पूरा गर्म दूध बच्ची के ऊपर गिर गिया। जिससे बच्ची झुलस कर घायल हो गई।