फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा के ग्राम राइट में गाड़ी की साइड लगने पर विवाद, चार आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम राइट में 19 जुलाई को शाम 7:30 बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। यह विवाद गाड़ी की साइड लगने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। ज्ञात हुआ कि एक पक्ष अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम नंदपुर पला जा रहा था। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के साथ मारपीट की। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें