सीओ छर्रा संजीव तोमर ने बताया कि थाना दादों पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने वांछित अभियुक्त को मय लूट के 9200 रुपये व अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। 28 जनवरी को वादी अपनी सर्राफ की दुकान बंद करके अपने घर गाड़ी से जा रहा था। हुसैनपुर रोड पर मजार के पास अज्ञात अभियुक्तों ने गाड़ी रोककर जेवरात व अन्य सामान लूट ले लिए थे।