मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे रोहिताश गौड़ ने कहा कि इस सीरियल में काम करने का मौका मनोज संतोषी की वजह से मिला। सीरियल में उनसे पहले मराठी कलाकार काम कर रहे थे, लेकिन सीरियल के हिसाब से कानपुर वाला लहजा नहीं था। जब उन्हें मना किया तो वह गुस्सा भी हुए। इस सीरियल को 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 2500 से अधिक एपिसोड पूरा हो चुके हैं। सीरियल को छह आइफा अवार्ड मनोज संतोषी की वजह से मिले हैं।