खैर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। खैर की पूरी मतगणना 31 राउंड में कराई जाएगी। पहला रुझान 8.30 बजे तक आने की संभावना है। दोपहर 1 बजे तक खैर के नए विधायक की तस्वीर साफ हो जाएगी। खैर में चूंकि वोटिंग प्रतिशत बहुत कम 46.36 है, भाजपा को चिंता होने लगी है। खैर से पहले कभी सपा की साइकिल नहीं दौड़ी, इस बार सपा अच्छे परिणाम की उम्मीद लगाए बैठी है। खैर से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।