अलीगढ़ की थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 10 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त कफील पुत्र मुंशी खां को 2 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन और जमानत संबंधी प्रपत्रों के साथ पकड़ा गया। वह नाला रोड शहंशाबाद शेरवानी पुलिया के पास थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ का निवासी है। कफील पर वांछित अभियुक्त का नाम मुकदमे से निकलवाने के एवज में विवेचक को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने इसकी जानकारी दी।