फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना सीएचसी पर अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार व एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चेतन राना ने किया। शिविर में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस बीच चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। इन्होंने किया रक्तदान शिविर में अंकित सिंह, ललित सिंह, अजय चौधरी, रोहित चौहान, चेतन राना, पंकज कौशिक, मुकेश सिंह, मुकेश शर्मा, योगेश गुप्ता, मुकेश पाल सिंह, राजा ठाकुर, संजय सिंह, देव अभय सिंह, सुरेश फौजी, मदन शर्मा, सचिन सिंह, प्रियांशु सिंह, पवन कुमार सिंह, रोहित वर्मा, मनीष शर्मा, सुमित ठाकुर सहित अन्य ने रक्तदान किया। 215वीं बार किया रक्तदान शिविर में रक्तवीर अजय चौधरी ने 215वीं बार रक्तदान कर अन्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई भी दान नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें