सीओ महेश कुमार ने बताया कि थाना गभाना अंतर्गत 6 जून को समय करीब शाम 5 बजे एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली । पूछताछ में पता चला कि दो लड़के सोमना नहर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में फायरिंग की गई, जिसमें निक्की को स्वयं गोली लगी। निखिल उर्फ निक्की पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं।