गभाना के गांव ओगर स्थित कंपोजिट विद्यालय से 16 मार्च की रात्रि चोरों ने रसोई का जंगला काटकर एमडीएम के रखे गेंहू को चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक लखपत सिंह ने बताया कि रात्रि में चोरों ने रसोई का जंगला काटकर उसमें रखे करीब 50 किलो गेंहू की बोरी को चोर चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार चोर सामान चुरा कर ले गए। थाने में तहरीर दी है।