अतरौली में अधिवक्ता कल्याण समिति ने रजिस्ट्री दफ्तर में फ्रंट ऑफिस बनाए जाने के विरोध में पूर्ण हड़ताल की। अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में वकीलों ने धरना दिया। उन्होंने रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य नहीं किया। स्टाम्प वेंडरों ने भी बिक्री बंद रखी। अतरौली तहसील और अलीगढ़ रजिस्ट्री कार्यालय में कलमबंद हड़ताल रही।