एएमयू के स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर 8 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।