अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विधान परिषद कोटे से लगाई गई एक सोलर लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर की पट्टिका को कुछ छात्रों ने विरोध करते हुए हटवा दिया। इसको लेकर छात्रों का दूसरा समूह विरोध में आ गया और हंगामा होने लगा। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि कोटे से लगी सभी 16 लाइटों पर पट्टिका लगी हुई है। जबकि सोशल मीडिया पर एक खंभे से पट्टिका हटाते हुए कुछ छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। विवि के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने सीएम कार्यालय को एक्स पर पोस्ट करके मामले की जानकारी दी है।