फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ासी के गांव बरानदी में पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

फादर्स डे पर पिता की हत्या के बदले का संकल्प लेकर हमलावरों ने अलीगढ़ जनपद अंतर्गत बुढ़ासी क्षेत्र के गांव बरानदी में बुधवार को अनुसूचित जाति के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे खेत पर चारा लेने गए थे। हमले में जयवीर सिंह के सीने में गोली लगी है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत खतरे से बाहर है। दो भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नामजद दूसरे भाई की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें