22 जनवरी की सुबह से ही वैद्यनगरी विजयगढ़ भक्तिरस से सराबोर रही। हनुमान मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला, गोवर्धननाथ मंदिर, सिद्धेश्वरी देवी तलावरधाम आदि मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। प्राणाचार्य भवन में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज गोयल की अगुवाई में लोग भजन संध्या में आनंदित रहे।