गांव दरकत नगरिया में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव के साथ गोलियां चलीं। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है एक शिक्षा मित्र को कंधे पर गोली लगी है, जिसका मेडिकल में इलाज चल रहा है। साथ ही अन्य भी घायल हुए हैं। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।