अतरौली में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। अवंतीबाई चौराहा पर हवन यज्ञ किया गया। केएमवी इंटर कॉलेज में लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वावधान में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।