फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में सिंगर पलक और पलाश मुछाल के गीतों पर झूमा अलीगढ़

पलक-पलाश की जोड़ी ने अपनी मखमली सुरों से अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में श्रोताओं को भावनाओं, उमंग और रोमांच से भर दिया। गायकों ने अपने जोश और ऊर्जा से मंच पर जादू बिखेरा। दोनों भाई-बहन के गीत सुनने वालों के दिलों में उतर गए। सोमवार को जब रंग-बिरंगी रोशनी के बीच चमकते सितारे जड़ित लाल कपड़ों में “तू ही ये मुझको बता दे चाहूं मैं या ना... गाती मंच पर पहुंची, तो श्रोताओं ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद कौन तुझे..., हम तेरे बिन अब नहीं रह सकते.., मुझ में सफर तू करती रहे..., दिल गलती कर बैठा है..., तेरी दिवानी... के साथ पुराने गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें