जीटी रोड स्थित रमाडा होटल में 9 मार्च को अमर उजाला की ओर से आयोजित उदय कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दोनों मानव जीवन के लिए आवश्यक है। दोनों ही सेवा के माध्यम हैं। दोनों प्रोफेशन नहीं, बल्कि मिशन है। अमर उजाला ने जिले के चुने हुए हीरों को तराश कर उदय के माध्यम से एक आकार दिया है, यह भी एक समाज सेवा है।