फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह में अलीगढ़ के मेधावियों को किया गया सम्मानित

चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले मेधावियों को महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, मंगलायतन विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन राजीव शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार, एडमिशन एंड मार्केटिंग हेड मयंक प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें प्रमाणपत्र के साथ मेडल प्रदान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें