अलीगढ़ दीवानी परिसर में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन में कई थानों का पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस ने मॉक ड्रिल भी कराया।