अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे का हाल बेहाल है। चौराहे से लगते हुए स्कूल, दुकानें हैं। यहां से बच्चों, अभिभावकों, दुकानदारों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हर एक को पानी में गिरने का डर बना रहता है। अलीगढ़ नगर निगम और प्रशासन इस और देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं।