सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि सोशल मीडिया पर महुआखेडा से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक उपनिरीक्षक किसी व्यक्ति को धमकाते हुए एवं गाली-गलौज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी ।