ईरान युद्ध के चलते व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति में आ रही परेशानी के चलते अलीगढ़ शहर के 500 से अधिक बडे़ होटल, रेस्टोरेंट की किचन में संकट के बादल छा गए हैं। होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों के मुताबिक अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो किचन बंद करनी पड़ सकती है।