अलीगढ़ में विकासखंड धनीपुर के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर की छत का एक हिस्सा गिर गया, छात्र हिमांशु इसकी चपेट में आ गया। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हिमांशु के अलावा प्रशांत को भी चोटें आई हैं। छत गिरने की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह गांव पहुंच गए। उन्होंने छत का लिंटर बनाने में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन राही भी थे। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी।