फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग प्रेस और कागज के गोदाम में लगी भीषण आग

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस और कागज के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। मीरा प्रिंटिंग प्रेस और अग्रवाल पेपर एजेंसी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें