यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे अलीगढ़ पहुंच गए हैं। आईटीआई हेलीपैड से कलेक्ट्रेट सभागर पहुंचे। वहां वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज से जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सीएम योगी ने समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद सीएम योगी नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। वहां अलीगढ़ मंडल के लिए 1194 करोड़ की 188 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम योगी ने सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चैक, पीएम एवं सीएम आवास लाभार्थीगनों को लाभान्वित किया।