अलीगढ़ महानगर के अतिव्यस्त रेलवे रोड बाजार के अप्सरा मार्केट स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक व ब्यूटी पैलेस कपड़ा शोरूम अग्निकांड की जद में आ गए। 17 दिसंबर तड़के हुई इस घटना से बैंक का पूरा सामान जल गया और कपड़ा शोरूम पूरी तरह राख हो गया। आग की शुरुआत पहले माले पर स्थित बैंक में शार्ट सर्किट से हुई और नीचे भूतल पर कपड़ा शोरूम तक पहुंच गई।