अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी और थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर सतवीर के बीच झड़प हुई। इंस्पेक्टर सतवीर को को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा दिया। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने सपाईयों को उग्र होता देख अपनी रिवाल्वर को होल्स्टर से बाहर निकाल हाथ में पकड़ लिया। नीट पेपर परीक्षा और केंद्र सरकार मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान पुलिस को भनक लगी कि सपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला फूंक सकते हैं, इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों में नोक झोंक शुरू हो गई।