अलीगढ़ की तालानगरी में जीव दया फाउंडेशन को एक खतरनाक पिटबुल डॉग मिला है। जिसे फाउंडेशन ने देखरेख के लिए अपनी सुरक्षा में ले लिया है। फाउंडेशन की सदस्य आशा सिसोदिया के अनुसार 7 दिसंबर को तालानगरी में पिटबुल डॉग मिलने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे चार लोग तड़के चार बजे छोड़कर चले गए हैं। समस्या यह है कि उसे कहां और कैसे रखा जाए।