अलीगढ़ में थाना देहली गेट के कनवरीगंज थोक बाजार में स्थित वरुण टेक्सटाइल की तीन मंजिला कपड़े की थोक दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में भीषण आग की सूचना के बाद पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। दमकल टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण आसपास के घरों को खाली कराया गया।आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान भी निकलना शुरू कर दिया।