दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन हो, तो साधारण पृष्ठभूमि का युवा भी सफलता के शिखर को छू सकता है। यह संदेश अलीगढ़ मालवीय पुस्तकालय के सीएसएम हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उभरकर आया। अवसर था सिविल सेवा में चयनित अधिकारियों के सम्मान और तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन का।