अलीगढ़ के कस्बा गभाना स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर 1 अप्रैल रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर न मिलने से नाराज कुछ युवकों ने आपा खो दिया और एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने एजेंसी संचालिका के साथ भी अभद्रता की और लूटपाट का प्रयास किया। इस घटना के विरोध में 2 अप्रैल को गैस एजेंसी पूरी तरह बंद रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने अलीगढ़ गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई। घटना के संबंध में थाना गभाना में तहरीर दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।