सात साल पहले 10 किसानों से हुई छोटी सी शुरुआत आज 1500 किसानों के समूह तक पहुंच गई है। इन्होंने गेहूं और धान की परंपरागत खेती को छोड़कर बीज उत्पादन व मोटे अनाज की ओर रुख किया। नवाचार किया तो कुछ दिक्कतें आईं, कुछ लोगों ने मजाक भी बनाया, लेकिन ये पीछे नहीं हटे। आज मोटे अनाज से बिस्किट, नमकीन और पफ सहित करीब नौ उत्पाद बना रहे हैं। सालाना कारोबार सात करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।