अलीगढ़ के महुआ खेड़ा में स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अंडर-14 इंटर एकेडमी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल सीनियर ने प्लेयर चॉइस क्रिकेट अकादमी को 231 रनों से करारी शिकस्त दी। महुआ खेड़ा में एपीएस ग्राउंड पर शनिवार को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी का तीसरा मैच हुआ। इसमें एमके रेड ने सात विकेट से एमके ब्लू को हराया।