अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत तालानगरी से चार दिन पहले लोहे की सरिया से लदे कैंटर के चोरी होने की घटना का खुलासा हो गया है। कैंटर समेत सरिया व चोरी में प्रयुक्त हुए मैक्स लोडर वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड सहित छह आरोपी फरार हैं, तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर जेल भेजा है।