गबन की धनराशि हड़पने के लिए अपने साथी की हत्या में लिप्त शातिर अपराधी के विरुद्ध अलीगढ़ की थाना अतरौली पुलिस ने संपत्ति जब्ज की है। अभियुक्त हरकेश उर्फ हरिकेश यादव पुत्र दुर्जन यादव द्वारा अपने साथी की हत्या कर धोखाधड़ी से अर्जित की गई 88 लाख 45 हजार 998 रुपये की गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया है।