फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत डबल डेकर बस ने भारी मालवाहक वाहन में मारी टक्कर, एक की मौत, 29 को आईं चोटें

चमन शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 10:42 AM IST

अलीगढ़ के थाना टप्पल अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के 53 किलोमीटर माइल स्टोन के निकट सुबह करीब पांच बजे कानपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने आगे जा रहे एक भारी मालवाहक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 29 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिसमें से चार लोगों को गंभीर चोटें हैं। दुर्घटना में 25 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए कैलाश के जेवर अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें