फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के नीचे किसान महापंचायत पर यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी धीरेंद्र प्रताप सिंह बोले यह

टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के नीचे 30 जुलाई दोपहर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत हुई। किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्यौगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीन का शेष मुआवजा बाजार भाव के अनुसार देने की मांग जोर-शोर से उठाई, तय हुआ कि सितंबर तक अगर शेष मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान अपनी जमीनों पर काम शुरू कर देंगे। यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी धीरेंद्र प्रताप सिंह, खैर एसडीएम शिशिर कुमार सिंह, सीओ खैर वरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा मौके पर पहुंचे। खैर एसडीएम ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में यीडा की बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इसमें संभवत: किसानों के हित में निर्णय होगा। इस पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि यदि सितंबर में शेष मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान जमीनों पर अपना कब्जा कर कार्य शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें