फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल में सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं के बीज को सरकारी दर से अधिक में बेचने पर हंगामा

अलीगढ़ में टप्पल के नूरपुर रोड स्थित सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं के बीज को सरकारी दर से अधिक में बेचने का आरोप है। मामले को लेकर 7 नवंबर को भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान सरकारी बीज गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोदाम पर गेहूं के बीज को सरकारी रेट 975 से अधिक मूल्य 1040 रुपये में बेचा जा रहा है। इसपर कोई भी कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाल्यान ने कहा कि अगर किसानों के रुपये वापस नहीं किए गए तो 10 नवंबर को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें