अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एक एनसीसी छात्रा संदिग्ध हालत में घायल मिली। छात्रा के हाथ और शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। छात्रा को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने कॉलेज प्राचार्या के कार्यालय में जमकर हंगामा काटा।