अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र अंतर्गत शेखाझील के निकट 19 अप्रैल सुबह खेत पर जा रहे 72 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लगभग तीन घंटे बाद उनका शव सड़क किनारे गढ्ढे में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, यह घटना एक हादसा है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।