अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के रजा नगर में शनिवार की रात को एक बाइक मैकेनिक ने अपनी पत्नी को पहले चाकू मारा और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बाथरूम में बंद करके दिल्ली भाग गया। रविवार की आधी रात को क्वार्सी थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। शव घर में पड़ा है उससे उठवा लो। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची और शव को बरामद किया।