स्नातक की परीक्षाएं आगामी 9 नवंबर से प्रारंभ हो रही हैं, जिनमें 75 में से 75 प्रश्न हल करने की अनिवार्यता है। पिछले सेमेस्टर में 75 में से 50 प्रश्न हल करने थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ कुछ विद्यार्थी में इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर 16 अक्तूबर को भी छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के लाल डिग्गी स्थित कैंप कार्यालय पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव किया।