अलीगढ़ के पिसावा थाना अंतर्गत 24 अगस्त को रात्रि में उप निरीक्षक गौरव कुमार अपने क्षेत्र जलोखरी में गश्त करने गये। गश्त के दौरान एक व्यक्ति भीष्मपाल उर्फ विकास पुत्र वीरेन्द्र ने उनकी बाईक को रोका तथा उनके ऊपर फायर किया। फायर के दौरान उपनिरीक्षक गौरव कुमार बाल-बाल बचे और गोली उनकी मोटरसाईकिल में लगी। प्रकरण में आरोपी के परिजनो से पूछताछ की जा रही है। इंटेलीजेंस विंग तथा स्थानीय पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।