फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के पिसावा-जट्टारी में दमुंआका के हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 07:06 AM IST

पिसावा-जट्टारी क्षेत्र की चर्चित रंजिश में पिछले माह हुई दमुंआका के हिस्ट्रीशीटर राजकुमार राजू की हत्या में शामिल शूटर मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया। वहीं भाजपा नेता दिनेश वकील का अपराधी भतीजा प्रशांत मुठभेड़ के दौरान बचकर भाग गया। पकड़ा गया जेवर निवासी शूटर पांव में गोली लगने से घायल हुआ है। उसने स्वीकारा है कि राजू की हत्या के लिए प्रशांत ने ही शूटर बुलाए थे। प्रशांत खुद हत्या के समय मौके पर गोली चलाने वालों में शामिल था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें